लाक्षागृह किलाकोट से मुख्यमंत्री के नाम का शिलापट गायब
गंगापार, सितम्बर 3 -- हंडिया स्थित धर्मक्षेत्र लाक्षागृह पर्यटन स्थल विकास समिति के केंद्रीय महामंत्री ओंकारनाथ त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर लाक्षागृह किलाकोट में शिलापट गायब होने और अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि किलाकोट स्थित कक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री सहित तीन एमएलसी व स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के नाम के लगाए गए शिलापट गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किलाकोट में मुख्यमंत्री द्वारा बनवाई गई सरकारी गौशाला के कुछ हिस्से पर अर्चना नाम की महिला ने कथित रूप से कब्जा कर निजी गोशाला बना ली है। इसके अलावा पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय की सांसद निधि से बने संग्रहालय भवन पर भी अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: देवस्थान व परिक्रमा मार्ग पर कब्जे का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.