लाकड़ी में बने फर्नेस सेंटर से एसी का पाइप चोरी
मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र स्थित लाकड़ी फाजलपुर में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए कॉमन फर्नेस सेंटर में बुधवार रात एसी का पाइप चोरी कर लिया गया। फॉल सीलिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस संदर्भ में स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक तकनीकी द्वारा मझोला थाने में तहरीर दी गई है। इससे पूर्व बुध बाजार से स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई कीमती लाइटें को भी चोर चोरी कर चुके हैं। पीलीकोठी पर बने सेल्फी प्वॉइंट के नोजल भी चोरों द्वारा चोरी किए जा चुके हैं। हर मामले में स्मार्ट सिटी द्वारा संबंधित थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर एके मित्तल का कहना है कि थाने में तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.