मुरादाबाद, जून 27 -- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में शनिवार को लकड़ी बाईपास पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों का सामान भी जप्त किए जाने की कार्रवाई की गई। कुछ स्थानों पर नोक झोंक भी हुई। चेतावनी दी गई की यदि अतिक्रमण दोबारा किया तो कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...