गंगापार, मार्च 11 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में साउंड सिस्टम लगाते समय एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कुकुढ़ी गांव निवासी 23 वर्षीय मन्नू भारतीया पुत्र छब्बे लाल भारतीया साउंड सिस्टम लगाने का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एकौनी गांव निवासी शंकरलाल केशरवानी के यहां 11 से 18 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना है, जिसके लिए मन्नू को साउंड सिस्टम लगाने के लिए बुलाया गया था। मंगलवार को वह कार्यक्रम स्थल पर लाउडस्पीकर को विद्युत पोल में बांधकर छत की ओर चढ़ रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.