लाउडस्पीकर पर रोक, डीजे बैन और दंगा रोकने के लिए भी दस्ता; बिहार में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा कड़ी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 18 -- हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना। दुर्गापूजा के दौरान बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत सभी जिलों में 57 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं। इनमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 11, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 34 और दंगा निरोधी दस्ते की 12 कंपनियां शामिल हैं। करीब 20 हजार प्रशिक्षु सिपाही, 5100 गृहरक्षक और 10 डीएसपी भी तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त बलों की तैनाती 24 अक्टूबर तक रहेगी। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सभी जिलों में डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश से पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिलों की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय में स्टेट पुलिस कमांड सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहेगा और जिलों की स्थिति पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.