अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि व रमजान में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी थानेदारों को सतर्क रहने व मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकरों के प्रयोग को निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप कराया जाए। रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग न हो। मंगलवार रात को एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। एसएसपी ने कहा कि सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखें। उन्होंने आपसी धार्मिक सौहार्द व सामंजस्य को प्राथमिकता देने व संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्थापित सीसीटीवी कैमरों को पू...