लखनऊ, दिसम्बर 31 -- विकासनगर में लाई-चना विक्रेता की ईंट से सिर कूचकर हुई हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी हत्यारों को ढूंढ नहीं पाई है। हालांकि, पुलिस ने कातिलों तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक कैमरे चेक किए हैं। फुटेज में दिख रहे चेहरों की पहचान की भी कोशिश की, लेकिन खास कामियाबी नहीं मिली। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों के भागने से संबंधित रूट चार्ट भी बनाया जा रहा है। सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके के चंदेशुआ गांव निवासी 50 वर्षीय लालाराम विकासनगर मोड़ पर रहता था। वह ठेले पर लाई-चना बेचता था। बिक्री के बाद वह विकासनगर मोड़ पर अंडा रोल विक्रेता गनपत के ठेले के पास सो जाता था। सोमवार को भी वह काम खत्म करने के बाद वहीं सोया था। तभी उसके सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.