गंगापार, अप्रैल 23 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के लाई गांव में गुरुवार को पांच गोवंश देखे जाने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन गोवंशों को सुरक्षित गोशाला भेजवा दिया। रिश्तेदार के घर आए विजय कुमार ने बताया कि कुल पांच गोवंश दिखाई दिए थे, लेकिन उनमें से दो का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि शेष गोवंशों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...