मऊ, मार्च 26 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित औद्योगिक आस्थान में गुरुवार की अल सुबह लगभग छह बजे शार्ट सर्किट से लाई और कुरकुर्रे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से भीषण आग की सूचना मिलते ही अग्नि शमन का दस्ता मौके पर पहुंच गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लाई और कुरकुर्रे की यूनिट में रखा एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। अग्नि शमन विभाग आग से हुए नुकसान को लेकर जांच में जुटा हुआ है। नगर के सरायलखंसी क्षेत्र के ताजोपुर के औद्योगिक आस्थान में फैक्ट्री मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा की लाई, कुरकुर्रे और बर्फ की तीन यूनिट स्थापित है। नित्य की भांति बुधवार की शाम को फैक्ट्री मालिक प्रवीण चंद्र मिश्रा फैक्ट्री बंद कराकर बगल स्थित कमरे में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.