लाइसेंस समाप्त होने के बाद भी जलालपुर में लग रहा पशु बाजार
बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। जिले के जलालपुर में प्रत्येक मंगलवार को लगने वाला पशु बाजार को लेकर चर्चाए आम है। बताया जा रहा है कि इस बाजार का लाइसेंस एक अप्रैल को समाप्त हो चुका है, लेकिन जिला पंचायत द्वारा अब तक इसका नवीनीकरण नहीं किया गया है। इसके बावजूद बाजार का संचालन जारी रहने से इसकी वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पशु बाजार में हर सप्ताह बड़ी संख्या में पशुओं की खरीद-फरोख्त होती है, लेकिन व्यवस्थाओं की अनदेखी से पशु कल्याण संबंधी मानकों का पालन नहीं हो रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत से मामले की जांच कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लाइसेंस नवीनीकरण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- परसियां यात्री शेड में चल रही दुकान स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना लाइसेंस के बाजार लगाए जाने के साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.