मेरठ, अप्रैल 15 -- लावड़ कस्बे के व्यापारियों ने बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर चेयरपर्सन आफताब बेगम व अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए लाइसेंस शुल्क को अनुचित बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वे पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं। कस्बे में अधिकांश छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारी हैं, जिन पर यह अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। उनका कहना था कि इस शुल्क से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, इसलिए इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए।चेयरपर्सन आफताब बेगम ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल लाइसेंस शुल्क की वसूली पर रोक लगाने की घोषणा की। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.