सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला । जिला परिवहन विभाग 1 जुलाई से 31 जुलाई तक सरायकेला-खरसांवा जिले के 9 प्रखंडो के 136 पंचायतो में ड्राईविंग लाईसेंस शिविर का आयोजन करने जा रही है । ये दो चरणो में होगा पहला चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक तथा दुसरा चरण 17 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा । यह भी पढ़ें- जिले के सभी 10 प्रखंडों में 1 जुलाई से लगेंगे विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंपपहला चरण पहले चरण में चांडिल में पंचायत भवन चांडिल में 1 जुलाई चांडिल, रुचाप, रुदिया, आसनबनी, रसुनिया, भादुडीह, चिलगु एंव तामोलिया पंचायत के लिए शिविर आयोजित होगा । 2 जुलाई को ईचागढ में पंचायत भवन गौरांगकोचा में पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाडा, चिमटिया, बांदु, गुदडी एंव लेपाटांड पंचायत के लिए, कुकडू प्रखंड में 6 जुलाई को कुकडु पंचायत भवन में कुकडु, चौडा, तिरुलडीह एंव ईचाडीह पंचायत के लिए, ...