अंबेडकर नगर, फरवरी 28 -- अम्बेडकरनगर। सीएमओ के नोटिस भेजने के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण न कराना सरस्वती हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक नगहरा बाजार भीटी को महंगा पड़ गया। 100 बेड का संचालित हास्पिटल मानकों को पूरा नहीं कर रहा था जिसके चलते नवीनीकरण में कठिनाई हो रही थी। सीएमओ के निर्देश पर तहसीलदार भीटी राजकपूर एवं सीएचसी अधीक्षक डा. रवि राजभर पुलिस बल के साथ जाकर सील कर दिया। छापेमारी के दौरान उपस्थित स्टाफ द्वारा कागजात न दिखाने पर कार्रवाई की गई। सीएम ने बताया कि अवैध हास्पिटलों के विरुद्ध अभियान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.