गंगापार, फरवरी 21 -- आरा मशीन के लाइसेंस के नाम पर ठगी का मामला उजागर हुआ है। थाना नवाबगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ग्राम पचदेवरा निवासी एक राम अभिलाष से लाइसेंस बनवाने का भरोसा देकर दो लाख सात सौ रुपये वसूल लिए गए। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ और रकम लौटाने में टालमटोल की गई। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आरोपियों ने फोन पर संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया। कथित तौर पर अलग-अलग किस्तों में पूरी रकम ले ली गई। जब लाइसेंस नहीं बना तो पीड़ित ने धनवापसी की मांग की। बीच में हुए समझौते में कुछ राशि लौटाई गई, लेकिन अब भी एक लाख चालीस हजार सात सौ रुपये बकाया है। पीड़ित ने थाना नवाबगंज में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.