लाइसेंस के शर्तों व गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ
मधुबनी, जून 22 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मुहर्रम पर्व शांति व सद्भाव के माहौल में मनावें। क्योंकि सद्भावपूर्ण माहौल में पर्व मनाना ही उस पर्व का मूल संदेश होता है। लाइसेंस के शर्तों व गाइडलाइन का पालन करना निहायत जरूरी है। लाइसेंस शर्त का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह बातें झंझारपुर के एसडीओ कुमार गौरव ने सोमवार शाम मधेपुर थाना पर मुहर्रम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। यह भी पढ़ें- ड्रोन कैमरा से की जायेगी ताजिया जुलूस की निगरानी : एसडीओमुहर्रम पर्व के लिए आवश्यक निर्देश एसडीओ ने कहा कि समय से लाइसेंस के लिए आवेदन कर दें। जबकि एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने शांति, अमन-चैन व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने का आग्रह लोगों से किया। एसडीपीओ ने कहा कि बगैर लाइसेंस के कोई भी अखाड़ों के उस्ताद जुलूस नहीं निकालें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.