मुंगेर, मार्च 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर बाजार सहित उर्दू चौक और चौरा नदी पुल के समीप कई दुकानदार बिना लाइसेंस के खुले में मांस, मछली एवं चिकन की दुकानें लगा रहे हैं। इससे जहां स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, वहीं नगर पंचायत के नियमों की भी अवहेलना हो रही है। इस संबंध में तारापुर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को मांस, मछली या चिकन की दुकान चलानी है, तो उसे नगर पंचायत द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को सर्वप्रथम नगर पंचायत, तारापुर कार्यालय से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। बिना लाइसेंस और नियमों के विरुद्ध खुले में दुकान लगाने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत क...