बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। लाइसेंस के अभाव में एफरेसिस मशीन बंद पड़ी है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगभग 70 लाख रुपये की लागत से मशीन लगाई गई है। मशीन के संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस ड्रग विभाग की ओर से जारी होता है। लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। आवेदन के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट लगा दी है। अब लाइसेंस निर्गत होने का इंतजार है। ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लगाकर स्टेट को काफी पहले भेजी गई है। वहां से वह केंद्र सरकार को भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही लाइसेंस जारी होगा। डेंगू व अन्य बीमारियों में शरीर में प्लेटलेटस की संख्या कम हो जाती है। मरीज को भर्ती करने की नौबत आ जाती है। चिकित्स्क ऐसे मरीजों को प्लेटलेटस चढ़ाने की सलाह देते हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.