फरीदाबाद, अगस्त 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जवाहर कॉलोनी भाग-दो में रविवार को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने से 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण के रूप में हुई है। वह ट्रेडिंग का काम करता था, जबकि उसके पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। परिवार के पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। बताया जा रहा है कि रविवार को घर में रिवाल्वर की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो तरुण को लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प...