बदायूं, दिसम्बर 22 -- बिनावर, संवाददाता। पिता की लाइसेंसी बंदूक जमा करने गए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व सदर विधायक के करीबी के बेटे से थानाध्यक्ष ने अभद्रता कर दी। इसके बाद भाजपा नेता के बेटे ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल। थानाध्यक्ष के इस गलत व्यवहार से भाजपा नेता के बेटे को ठेस पहुंची है। बिनावर थाना क्षेत्र के विजय नगला गांव के रहने वाले निर्दोष कुमार ने बताया कि उनके पिता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष थे और सदर विधायक के करीबी भी थे। करीब तीन महीने पहले उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद निर्दोष अपनी पिता की लाइसेंसी बंदूक जमा करने के लिए डीएम के आदेश के बाद थाने पहुंचे। निर्दोष का आरोप है कि थाने पहुंचते ही थाना अध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनसे बदसलूकी की। इस घटना से नाराज होकर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.