कोडरमा, मार्च 18 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना परिसर में रामनवमी, ईद व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ अशोक कुमार भारती की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम 5 बजे से हुई। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के लोग व रामनवमी अखाड़ा समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारी के साथ मनाये जाने की अपील की गई। साथ हीं किसी तरह का अफवाह पर ध्यान नहीं देने व असाामजिक तत्वों की विशेष नजर रखने की बात कही गई। बैठक के दौरान चंदवारा के सभी 18 लाइसेंसधारी झंडा समिति को अपने निर्धारित रूट चार्ट से हीं जुलूस निकालने को कहा गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर किसी कारण रुट चार्ट बदला जाता है तो इसकी लिखित अनुमति एसडीओ से लेनी होगी, साथ हीं रुट बदले जाने का कारण भी देना होगा। बैठक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.