छपरा, दिसम्बर 14 -- छपरा, एक संवाददाता। बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एकमा के जदयू विधायक मनोरंजन सिंह को पर्यटन समिति का सभापति बनाया गया है। उधर छपरा की विधायक छोटी कुमारी को बिहार विधान सभा समिति ने जिला परिषद व पंचायती राज समिति का सदस्य मनोनीत किया है। यह अधिसूचना 13 दिसंबर को जारी की गई है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि अर्थात 31 मार्च 2026 तक के लिए समिति का गठन किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक बिहार विधान सभा की प्रक्रिया और कार्य-संचालन नियमावली के नियम-270 के तहत गठित याचिका समिति में कुल 14 सदस्य शामिल किए गए हैं। उनके मनोनयन पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र साह, विवेक कुमार सिंह, राजेश फैशन, बलवंत सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जतायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...