नई दिल्ली, फरवरी 24 -- खेल के मैदान पर कई बार हैरतअंगेज नजारे देखने को मिलते हैं, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। ऐसा ही एक वाकया तुर्किये के इस्तांबुल में एमेच्योर मैच के दौरान हुआ। यहां लाइव फुटबॉल मैच में सीगल पक्षी गेंद लगने से बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, फुटबॉलर ने वक्त रहते कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) देकर उसकी जान बचा ली। इस घटना का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। लोग फुटबॉलर की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सीपीआर एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जो सांस या दिल की धड़कन रुकने पर दी जाती है।गोलकीपर का शॉट सीगल से लगा दरअसल, रविवार को इस्तांबुल युर्डम का मुकाबला मेवलानाकापी गुजेलहिसार से था। 22वें मिनट में युर्डम के गोलकीपर मुहम्मद उयानिक का पेनल्टी एरिया से शॉट एक उड़ते हुए सीगल को जाकर लगा। पक्षी फौरन जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.