लाइव पर न चलाएं:: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, कैमरे-स्ट्रीट लाइटें उड़ाईं
सहारनपुर, जून 24 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का खतरनाक खेल एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार को एक बेकाबू वाहन ने एक्सप्रेसवे पर लगी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीपीजेड कैमरे और स्ट्रीट लाइटों को टक्कर मार दी, जिससे लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद न केवल एक्सप्रेसवे की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि वहां से गुजरने वाले वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेशपुर से दातकाली टनल के बीच यह घटना हुई। आरकेसीपीएम लिमिटेड के मैनेजर भगवती प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि वाहन संख्या यूके-08-सीबी-7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.