शिवपुरी, मार्च 28 -- शिवपुरी जिले में 22 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने अपने म्यूजिक सिस्टम पर सैड सॉन्ग "मैं अधूरा जी रहा हूं" लगा रखा था। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय मनोज रजक के पिता सिंधिया रजक ने उसकी मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मनोज की एक बहन थी, जिसकी शादी हो चुकी थी। इसके बाद मनोज के पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद मनोज अपनी सौतेली मां, सौतेली दो बहनों और एक भाई को छोड़कर घर से अलग किराए के कमरे में रहने लगा था। मनोज रजक के दोस्त शुभम रजक के मुताबिक मनोज उसके साथ पीलांबर में हेल्परी का काम करता था। वह व्यवहार कुशल था, जिससे उसकी दोस्ती यारी अच्छी थी। वह अपने कमरे में रेडीमेड कपड़े बेचने का काम भी करता था, जिससे उसका कुछ खर्च निकल सके। उसके दोस्त उसके घर से कपड़े खरी...