नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- राजधानी में अटल कैंटीन खुलने से महज पांच रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था से मजदूर और बेघर लोगों को बड़ी राहत मिली है। रविवार को इन कैंटीन में भारी भीड़ रही। रानी गार्डन और नेहरू नगर की कैंटीनों में खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता से लोग संतुष्ट नजर आए। हालांकि, पालम स्थित कैंटीन में पानी की व्यवस्था न होने और खाने की गिरती गुणवत्ता को लेकर शिकायतें भी सामने आईं।झिलमिल राजीव कैंप स्थित कृष्णा मार्केट में कैंटीन की लोकेशन को लेकर लोगों की आपत्ति है, लोगों का कहना है कि ये कोने में है और इसका कोई बोर्ड बाहर सड़क पर लगना चाहिए। दो शिफ्ट में चलने वाली इन कैंटीनों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भोजन कर रहे हैं और काम के बाद खाने की चिंता से मुक्त हो रहे हैं। पेश है रिपोर्ट... खाने के साथ पानी नहीं होने की कर रहे शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.