लाइवलीहुड एंड सोशल एंटरप्रेन्योरशिप में कर सकेंगे एमएसडब्ल्यू
कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में वैश्विक स्तर पर बढ़ती मांग और छात्रों के भविष्य को देखते हुए दो नए रोजगारपरक परास्नातक कोर्स शुरू किए हैं। इसमें एमएसडब्ल्यू इन इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और एमएसडब्ल्यू इन लाइवलीहुड एंड सोशल एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स शामिल हैं। दोनों ही पाठ्यक्रम में इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रशासन ने दोनों विषयों में 15-15 सीट निर्धारित की है। विवि के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेस के डीन प्रो. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बदलते समय के साथ रोजगार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। उद्योग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों कोर्स नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.