प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। पीने का पानी छोड़िए, जब नहाने के लिए भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है तो मन होता है कि घर ही बेच दें। घर में लगातार दूषित जलापूर्ति से परेशान विजिलेंस इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने कहा कि एक महीने से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। कभी-कभी तो पानी स्नान करने लायक भी नहीं रहता। सोमवार बिना स्नान किए बगैर कार्यालय जाना पड़ा। इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ उपाध्याय की तरह अल्लापुर के तिलकनगर में हर व्यक्ति दूषित जलापूर्ति की समस्या से परेशान है। 500 परिवारों के मोहल्ले में एक महीने से दूषित जलापूर्ति की समस्या है। दूषित जलापूर्ति रोकने के लिए तिलकनगर का नलकूप बंद कर दिया गया। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। जलकल की टीम एक पखवा़ड़े से दूषित जलापूर्ति की वजह ढूंढ रही है। जगह-जगह जमीन खोदकर पाइप की जांच की जा रही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.