लाइब्रेरी से युवाओं का भविष्य होगा उज्जवल
मैनपुरी, जून 7 -- बेवर। क्षेत्र के ग्राम दयानत नगर मोटा में युवाओं को आधुनिक शिक्षा व डिजिटल कौशल से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रविवार को विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने एक डिजिटल लाइब्रेरी व कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है। विधायक ने कहा कि आज का युग डिजिटल क्रांति का है। इस केंद्र पर युवाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी के समीप पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, ग्राम पंचायत सचिव प्रताप सिंह, कुंवरपाल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, रामू, अभय सिंह, आरपी सिंह, बोबी मिश्रा, विशंभर तिवारी, पप्पू प्रधान, विजय सिंह बैस मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.