लाइब्रेरी सीलिंग के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र
गाजीपुर, जुलाई 1 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के भीतरी मोड़ पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों की कमी के चलते तीन लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों को सील किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने 'शिक्षा है मेरा अधिकार, मत करो इस पर प्रहार' और 'कोचिंग खोलो, लाइब्रेरी खोलो, हमारे भविष्य से मत खेलो' जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शन का कारण प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि परीक्षाएं नजदीक हैं और अचानक संस्थान बंद कर दिए जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञात हो कि लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में फायर सेफ्टी मानकों का पालन न करने वाले कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सैदपुर के भीतरी मोड़ औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.