आरा, अप्रैल 8 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस विभाग का निदेशक पीजी मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ वाचस्पति दुबे को बनाए गया है। डॉ दुबे ने बुधवार को निदेशक के पद पर योगदान भी कर लिया। डॉ वाचस्पति दूबे ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे अक्षरशः पालन करेंगे। विभाग में सेमिनार और विभाग की गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा। योगदान पर नये निदेशक के स्वागत में समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर ने की। मौके पर प्रो लतिका वर्मा, प्रो यशवंत कुमार, डॉ शैलेन्द्र यादव, डॉ प्रीतिका, डॉ कृष्णकुमार,डॉ प्रेम शंकर, डॉ अरुण, संजय पांडे और अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...