लाइब्रेरी साइंस की उत्तरपुस्तिकाओं का बाहरी परीक्षकों से मूल्यांकन कराने की मांग
गया, जुलाई 7 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मगध विश्वविद्यालय इकाई ने लाइब्रेरी साइंस विभाग की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग को लेकर मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने विभागीय शिक्षकों के बजाय बाहरी एवं निष्पक्ष परीक्षकों से कॉपियों का मूल्यांकन कराने की मांग की। एबीवीपी के जिला संयोजक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में विभाग की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विभाग के ही शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिरिक्त अंक दिलाने के नाम पर अवैध वसूली और अनियमितताओं की शिकायतें लगातार छात्रों से मिल रही हैं, जिससे विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ रहा है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष सिंह ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.