लाइब्रेरी में घुस चोर ने की चोरी
गया, मई 11 -- गुरुआ बस पड़ाव स्थित एक निजी लाइब्रेरी में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। लाइब्रेरी संचालक अनुज कुमार ने बताया कि वह कुछ देर के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान एक युवक लाइब्रेरी में घुसा और अपने साथ लायी चाभी से काउंटर खोलकर उसमें रखे तीन हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। वापस लौटने पर काउंटर से रुपये गायब मिले, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में युवक चोरी करते स्पष्ट दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.