देहरादून, फरवरी 18 -- मसूरी। नगर पालिका की टीम ने लाइब्रेरी मालरोड स्थित जल संस्थान कार्यालय व कसमंडा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण व वाहनों को हटाया। बुधवार को नगर पालिका की टीम शेर प्रतिमा के ऊपर अतिक्रमण पर कार्रवाई, वाहनों को हटाने व गंदगी का साफ करने के लिए मौके पर पहुंची।टीम ने वहां से अतिक्रमण हटाया व सामान जब्त किया गया। पालिका सभासद जसबीर कौर ने बताया कि लोगों ने शिकायत की थी कि मालरोड से पटरी हटा दी गयी है लेकिन यहां पर अवैध रूप से पटरी वालों का सामान व बक्से रखे हैं। इससे आने जाने वालों को परेशानी होती है व रात को यहां पर लोग शराब पीते हैं जिसके कारण यहां पर गंदगी रहती है।लोगों ने कहा कि पालिका क्षेत्र में सफाई करने वाली संस्था लार्ड शिवा के माध्यम से गंदगी को हटावाया गया। तय किया गया कि यहां पर कैमरे लगाएं जाएंगे ताकि रात को यहा...