लाइब्रेरी जा रहे छात्र को लाठी-डंडों और सरियों से पीटा, लहूलुहान
अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा। लाइब्रेरी जा रहे छात्र को रास्ते में घेर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामले में एक नामजद समेत अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरिया की है। यहां किसान जय कुमार सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा सतेंद्र कुमार स्थानीय एक कॉलेज का छात्र है। एफआईआर के मुताबिक बीती सात जून की रात करीब नौ बजे वह गांव स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जा रहा था। आरोप है रास्ते में तनिश नाम के युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घेर लिया。
हमले का विवरण सतेंद्र जब तक कुछ समझ पाता आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.