औरैया, दिसम्बर 12 -- शहर के सैनिक कालौनी में शुक्रवार की शाम लाइब्रेरी जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिचौली स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सैनिक कालौनी निवासी सुनील कुमार की 21 वर्षीय पुत्री प्राची साइकिल से खानपुर रोड स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जा रही थी। पास की सड़क पर पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत चिंताजनक होने पर उसे बेहतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.