प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- आसपुर देवसरा। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 18 वर्षीय युवती 22 सितंबर को लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती किसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी। आरोप लगाया कि उक्त युवक उसे झांसा देकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक जय किशुन यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...