अयोध्या, मार्च 28 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी। छात्रा लाइब्रेरी से वापस नहीं लौटी तो काफी खोजबीन के बाद उसके पिता ने एक अज्ञात के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बसे एक गांव से 23 वर्षीया एक छात्रा गांव के चौराहे के पास स्थित एक लाइब्रेरी गई थी। जहां से वह पढ़ाई करने के बाद वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन शुरू किया। बाद में पता चला कि वह किसी के साथ चली गई। मामले की जानकारी होने के बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार समय बताया कि छात्रा के पिता के तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्ध छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जान...