मुरादाबाद, मार्च 24 -- नगर में रोडवेज के पास स्थित लाइब्रेरी के बाहर से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। इस मामले में अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कराया है। टांडा अमरपुर के आशीष चौधरी पुत्र उपेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 16 मार्च की शाम 7 बजे वह अपनी बाइक से बस स्टैंड के पीछे लक्ष्य लाइब्रेरी पर पढ़ने आया था, जब वह बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब थी। तलाश करने पर भी पता नहीं लगा। तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...