प्रयागराज, मार्च 17 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ई-रिसोर्स लाइब्रेरी में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। छात्रनेता अमन मिश्र ने मंगलवार को डीएसडब्लयू प्रो. एनके शुक्ल को ज्ञापन देकर कहा कि लगभग 25 हजार छात्रों के लिए मात्र 74 कंप्यूटर सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 73 कंप्यूटर सिस्टम खराब पड़े हैं, जिससे डिजिटल अध्ययन पूरी तरह बाधित हो रहा है। साथ ही नई बनी लाइब्रेरी को जल्द खोलने की भी अपील की गई। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर श्रेयांश पांडेय, अर्पित शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...