संवाददाता, अगस्त 26 -- यूपी के चंदौली में शेयरों में निवेश का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत 12 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लाइब्रेरी की आड़ में अवैध ट्रेडिंग का धंधा चला रहे थे। आरोपियों से बरामद डायरी और रजिस्टरों की जांच में तीन लोगों से करीब 9.50 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है। दस्तावेजों में करीब 250 लोगों का विवरण भी मिला है। एसपी आकाश कुमार पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सराय रसूलपुर गांव में रिडर कम्युनिटी क्लब के नाम से संचालित लाइब्रेरी की आड़ में अवैध ट्रेडिंग किए जाने की सूचना मिली थी। बलुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आनंद मौर्या के मकान में संचालित लाइब्रेरी पर छापा मारा। वहां कई लोग फोन और लैपटॉप के जरिये शेयरों की खरीद-फरोख...