लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था
हरदोई, जून 24 -- पिहानी। लखनऊ में हुए हादसे के बाद बुधवार की शाम को नायाब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, ईओ अमित कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह के नेतृत्व में कस्बे में संचालित लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। कृषि रक्षा इकाई के निकट,सीएचसी के पास,पुलिस चौकी के निकट सहित कई स्थानों पर संचालित लाइब्रेरी के निरीक्षण में मानक पूरे न होने पर उनका संचालन अस्थाई रूप से बंद करा दिया। ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी को नोटिस भी जारी की जाएगी। छापेमारी से कोचिंग, लाइब्रेरी संचालकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। कानूनगो संजय मिश्रा, लेखपाल आशीष बाजपेई, पंकज पाल, लिपिक गोपाल अवस्थी,अश्वनी बाजपेई आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे कोचिंग व डिजिटल लाइब्रेरी सेंटर यह भी पढ़ें- बेसमेंट में संचालित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.