शाहजहांपुर, जून 26 -- तिलहर। लखनऊ अग्निकांड को लेकर एसडीएम जीत सिंह राय व सीओ इशिका सिंह ने क्षेत्र की कई लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को कई दिशा निर्देश दिए। बीते दिनों हुए लखनऊ अग्निकांड में कई छात्रों की जान चली गई थी इसको लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ इशिका सिंह व नायब तहसीलदार मनु माथुर ने शन क्लासेज, आईजी साहब लाइब्रेरी, अनमोल लाइब्रेरी तथा कई मोहल्ले में चल रहे कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बच्चों के बैठने का स्थान, आपातकाल में निकलने की जगह, आग से बचने के लिए सिलेंडर, छात्रों के वाहन खड़े करने की जगह आदि का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- लाइब्रेरी में जांच कई, कई स्थानों पर मिली खामियां एसडीएम जीत सिंह ने बताया कि यदि ...