देहरादून, अगस्त 27 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन और आंतरिक लेखा परीक्षा अधिकारी (प्रतिनियुक्ति) पदों के लिए निर्धारित साक्षात्कार को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। अब दोनों पदों के लिए साक्षात्कार 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि पूर्व में साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण अब साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के लिए जारी आमंत्रण पत्र में उल्लेखित अन्य सभी विवरण, नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...