मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन, बिहार प्रदेश इकाई द्वारा पटना में आयोजित राज्यस्तरीय आभार सह वार्षिक एजुकेटर्स मीट में संगठन की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान मुंगेर के छोटी केलावाड़ी निवासी मनीष यादव को लगातार तीसरी बार लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन का मुंगेर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा नेता एवं फाउंडेशन के सदस्य अधिवक्ता प्रणव कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, सम्मेलन में राज्यभर के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान से जुड़े जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मनीष यादव ने प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र के प्रति आभार जताते हुए जिले में संगठन और पुस्तकालय क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिला अध्यक्ष पद पर दो...