लाइब्रेरियन बहाली का रोस्टर प्रमंडलीय आयुक्त ने लौटाया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि से भेजे गए लाइब्रेरियन बहाली के रोस्टर को प्रमंडलीय आयुक्त ने लौटा दिया है। आयुक्त ने इस रोस्टर में कई त्रुटियां बताई हैं। इसके साथ सरकार का पत्र और विभागीय नियमावली नहीं होने की बात भी कही गई है।सरकार के निर्देश के बाद बीआरएबीयू में कई दिनों से लाइब्रेरियन की बहाली का रोस्टर तैयार किया गया था। सभी कॉलेजों से लाइब्रेरियन की रिक्तियां मांगी गई थीं। इसके बाद रिक्तियों के हिसाब से रोस्टर तैयार किया गया था। आयुक्त के यहां से पत्र आने के बाद बीआरएबीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों से विभागीय नियमावली का पत्र और पदों पर स्वीकृति आदेश की कॉपी मांगी है। कॉलेजों से कॉपी आने के बाद इसे फिर से आयुक्त के पास भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.