शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- रोजा, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन और प्रिंसिपल पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को भी छात्रों का विरोध जारी रहा। सुबह नाश्ते के बाद करीब 10 बजे से लगभग 200 छात्र विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। बारिश और धूप के बीच करीब आठ घंटे तक बच्चों ने धरना दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए उन्होंने दोपहर का भोजन भी नहीं किया। शाम तक छात्र धरने पर डटे रहे और किसी भी अधिकारी की अपील मानने को तैयार नहीं हुए। मामले की सूचना नवोदय विद्यालय समिति के उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद लखनऊ से सहायक आयुक्त सुनीता मंगलवार शाम विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद छात्रों के साथ बैठक शुरू की। देर शाम तक वार्ता कर बच्चों को भोजन के लिए भेजा गय...