सीवान, सितम्बर 4 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी होने पर ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन हर्ष है। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र के संघर्ष को श्रेय दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटिफिकेशन जारी होना बिहार के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से योग्य लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन लगातार पुस्तकालयाध्यक्षों और लाइब्रेरी साइंस के विद्यार्थियों के हितों तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहा है। यह भी पढ़ें- लाइब्रेरियन भर्ती में पात्रता परीक्षा पास को आयु में मिलेगी 10 साल की छूट आगे भी रोजगार ...