रांची, जुलाई 25 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर शनिवार को साक्षात्कार आयोजित किया गया। मोरहाबादी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई इस प्रक्रिया की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने की। कुल 11 पात्र अभ्यर्थियों में से 6 साक्षात्कार में शामिल हुए, जिनमें से 5 ने ऑफलाइन और एक ने ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। सभी अभ्यर्थी यूजीसी-नेट और पीएचडी धारक थे। चयन परिणाम सोमवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- CG SET : छत्तीसगढ़ सेट के आवेदन शुरू, टॉप 6 प्रतिशत ही होंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के पात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...