पटना, फरवरी 24 -- लाइब्रेरियन की नियुक्ति की मांग के लिए मंगलवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर गए। पटना विवि पुस्तकालय परिसर से सवा 12 बजे बड़ी संख्या में छात्रों ने मार्च निकाला। कारगिल चौक पहुंचने पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने इन्हें कारगिल चौक से पहले ही रोकने का प्रयास किया पर वे बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ गए। इस दौरान छात्रों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। कारगिल चौक पर प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मुख्य मार्ग पर जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किया गया और गाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया। छा...