हाजीपुर, सितम्बर 4 -- लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी होने पर ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन में हर्ष है। फाउंडेशन के वैशाली जिलाध्यक्ष सह महनार निवासी आदित्य कुमार आशु ने इसका श्रेय प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र के लगातार संघर्ष को दिया। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी होना बिहार सहित वैशाली जिले के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पुस्तकालयाध्यक्षों और लाइब्रेरी साइंस के विद्यार्थियों के हित एवं अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाता रहा है। मीडिया प्रभारी रणधीर कुमार ने कहा कि नोटिफिकेशन से अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ा है। यह भी पढ़ें- लाइब्रेरियन पद पर बहाली की प्रक्रिया श...